नैतिक तथा मौलिक दोहे-१३-०१-२०२१

#दोहे
*****


अपने सृजनों में रखें, नैतिकता अनिवार्य।
सच्चे मन से सृजन में , होता अच्छा कार्य।।०१।।
----
मिली सफलता जो कभी, बढ़ता जाता ताप।
कार्य प्रगति पर चल रहा,करता रहा प्रताप।।०२।।
----
बाहुबली नेता बने, जन मानस है आम।
अब जनता दरबार तो, लगता सारेआम।।०३।।
-----
ग्रहण भानु का दोष है , मानव का अभिमान।
खंडित होने पर सदा  , पाते वे सम्मान।।०४।।
----------
मानव का अभिमान जब , टूटे बने महान।
कह प्रताप अविराम तब , पाता वह सम्मान।।०५।।
-----

आचार्य प्रताप

विशेष - फेसबुक की याददाश्त से प्राप्त गत साहित्यिक वर्षों के कुछ दोहे जिन्हें आज प्रकाशित कर कर रहा हूँ |

Achary Pratap

समालोचक , संपादक तथा पत्रकार प्रबंध निदेशक अक्षरवाणी साप्ताहिक संस्कृत समाचार पत्र

1 Commentaires

आपकी टिप्पणी से आपकी पसंद के अनुसार सामग्री प्रस्तुत करने में हमें सहयता मिलेगी। टिप्पणी में रचना के कथ्य, भाषा ,टंकण पर भी विचार व्यक्त कर सकते हैं

  1. सुन्दर दोहे।
    मकर संक्रान्ति का हार्दिक शुभकामनाएँ।

    RépondreSupprimer
Plus récente Plus ancienne