प्रताप-सहस्र से -०३

स्वरचित पुराने दोहों का परिमार्जन पश्चात् प्रेषण एवं संग्रहण
विधा -छंदबद्ध
छंद- दोहा
तिथि- २४-०१-२०२१
दिवस- आदित्यवार
--------------------

बे-सबरी  में  थे  दिखे ,  वे-सबरी  के  राम।
बेसब्री  में  खा  गए , जूठन उन्हें प्रणाम।।०१।।
------
बिँदिया  दी  भरतार  ने  ,  चिंतन  बारंबार।
माथा  पा  करतार  से  ,  भूली  कैसे  नार?।०२।।
----
ऐसे पूतों के लिए , जूता   रखिए   हाथ।
पत्नी के चमचे बने , माता पिताअनाथ।।०३।।
------
बहू भली हो आज की , पूत सपूत  कपूत।
जीवन सफल बने तभी , बने कपूत सपूत।।०४।।
---
नींव झूठ की हो अगर,बनते नहीं मकान।
ढहना निश्चित हो गया, दे प्रताप यह ज्ञान।।०५।।
-----
संतों और वसंत के , गुण द्वय एक समान।
जन गण को इक ज्ञान दे , एक प्रकृति दे मान।।०६।।
-----
मात-पिता से सीख लें , संस्कार  संघर्ष
बाँकी सब जग से मिलें, राग द्वेष सह हर्ष।।०७।।
------
कंकर में शंकर दिखें , अंतस मन जब शुद्ध।
वटवृक्ष की छाँव में , मिला ज्ञान ज्यों बुद्ध।।०८।।
------
सर्वाधिकार सुरक्षित
©®™
आचार्य प्रताप
Achary Pratap

समालोचक , संपादक तथा पत्रकार प्रबंध निदेशक अक्षरवाणी साप्ताहिक संस्कृत समाचार पत्र

1 Commentaires

आपकी टिप्पणी से आपकी पसंद के अनुसार सामग्री प्रस्तुत करने में हमें सहयता मिलेगी। टिप्पणी में रचना के कथ्य, भाषा ,टंकण पर भी विचार व्यक्त कर सकते हैं

  1. बहुत सुन्दर और सशक्त दोहे।
    राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई हो।

    RépondreSupprimer
Plus récente Plus ancienne