जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ मित्र 'राहुल गोयल'

जन्मदिवस की शुभकामनाएँ

|| जीवेम् शरदः शतम् , पश्येम् शरदः शतम् ||

किलकारियाँ दे कर धरा में, आगमन यह जानना।
शुभकामना, शुभकामना, प्रिय सर्वदा शुभकामना॥

राह कंटक से भरी हो, या हो लदी पुष्पों सहित।
हुक-सा सदा जकड़े रखा, तुम हो पथिक फल से फलित॥

लयबद्धता है गीत सम, अरु छंद सम अनुशासनी।
गो पाल सम बुद्धी प्रबल है, मन ओज रवि सम है धनी॥

यश कीर्ति प्रसारित हो जगत में, है यही मन भावना।
लघु हो के भी गुरुता हो जिसमें, भय से कभी न सामना॥

शुभकामना शुभकामना      शुभकामना शुभकामना ||
शुभकामना शुभकामना      शुभकामना शुभकामना ||

-आचार्य प्रताप

इन्हीं शुभकामनाओं सहित आपको आपके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ मित्र 'राहुल गोयल' जी ।

12-03-21
Achary Pratap

समालोचक , संपादक तथा पत्रकार प्रबंध निदेशक अक्षरवाणी साप्ताहिक संस्कृत समाचार पत्र

Enregistrer un commentaire

आपकी टिप्पणी से आपकी पसंद के अनुसार सामग्री प्रस्तुत करने में हमें सहयता मिलेगी। टिप्पणी में रचना के कथ्य, भाषा ,टंकण पर भी विचार व्यक्त कर सकते हैं

Plus récente Plus ancienne