विवाह गीत - ०१
-----------------
बड़ी खुशी की बात घर आई बारात ।
मम्मी खुश है, पापा खुश हैं।
भाभी खुश हैं ,भैया खुश हैं
घर में मची उत्पात।
बड़ी खुशी की बात घर आई बारात।।०१।।
दादी खुश हैं , दादा खुश हैं।
चाची खुश हैं चाचा खुश हैं।
खुशी है सारी घरात।
बड़ी खुशी की बात घर आई बारात।।०२।।
मामी खुश हैं, मामा खुश हैं।
मौसी खुश हैं, मौसा खुश हैं।
खुश है सारी जात।
बड़ी खुशी की बात घर आई बारात ।।०३।।
सूरज खुश है , चंदा खुश है।
धरती खुश है , अंबर खुश है।
खुशी में अई बारसात।
बड़ी खुशी की बात घर आई बारात।।०४।।
बड़ी खुशी की बात, बड़ी खुशी की बात।।
आचार्य प्रताप