रविवार, 4 अक्तूबर 2020

दोहावली- दोहा द्वादशी

दोहे 
******
शुभम लंबोदर गणपति, मंगलमूर्ति गणेश।
मोदक दाता गजवदन,कहते सब विघ्नेश।।०१।।
---
बाल बचा लो बाल से ,  बाल खींचते बाल।
बचा न पाए बाल से, उखड़ गए सब बाल।।०२।।
----
गाल लाल हैं लाल के, लाल दिखे अब लाल।
लाल  लाल ही दिख रहा,चोंट लगी जब भाल।।०३।।
----
लिये सुराही चल रहा , भरे सुरा ही राह।
चलत सु राही सोचता , जीवन की हर चाह।।०४।।
----
सादर नमन "प्रताप" का, स्वीकारें श्रीमान।
करें निरंतर साधना,  जड़मति बनें सुजान।।०५।।
---
लाल, लाल के भेद को,  भेदेगा श्रीमान।
रचनाएं अरु पटल का, करे सदा सम्मान।।०६।।
----
बात-बात में सच कहा,  दिया सही उपदेश।
ज्ञानी जग आराध्य हो, ज्ञान बिना हो क्लेश।।०७।।
===
तीर , तीर को भेद कर , जा पहुँचा  पर - तीर।
नयन तीर के पीर को , समझ  न  पाया  वीर।।०८।।
---
तीर हृदय को चीर कर , जा पहुँच पर तीर।
दो हृदयों के मेल को , रोंक न पाएँ वीर।।०९।।
---
भ्रमर घुमड़ते दिख रहे , पुष्प-पुष्प पर यार।
मधुकर मधुरस ले रहे , कुसुम-कुसुम का सार।।१०।।
---
 भ्रमर घुमड़कर ले रहे , पुष्प-पुष्प का सार।
मधुकर मधुरस ले नहीं, कुसुम व्यर्थ हो यार।।११।।
---
भ्रमर-भ्रमर हैं बाल सम, बाला  एक  प्रसून।
कुसुम-कुसुम की गंध तो , पृथक-पृथक मजमून।।१२।।
---
आचार्य प्रताप

3 टिप्‍पणियां:

  1. प्रणाम आचार्य जी।

    बहुत सुंदर दोहों की रचना की है आपने।
    ढेर सारी बधाईयाँ आपको।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रशंसत्मक टिप्पणी के लिए आभार।
      आदरणीय शक्तिराज जी।
      बहुत बहुत प्रणाम आपको भी।
      ।।शुभमस्तु।।

      हटाएं

आपकी टिप्पणी से आपकी पसंद के अनुसार सामग्री प्रस्तुत करने में हमें सहयता मिलेगी। टिप्पणी में रचना के कथ्य, भाषा ,टंकण पर भी विचार व्यक्त कर सकते हैं