शनिवार, 9 जनवरी 2021

Live- 51 आचार्य ओम नीरव

 आचार्य ओम नीरव

परिचय-संक्षिप्त 



कवि नाम- ओम नीरव

पूरा नाम– ओमप्रकाश मिश्र ‘ओम नीरव’

आत्मज - श्री जगदम्बा प्रसाद मिश्र एवं श्रीमती विमला देवी मिश्रा

जन्मस्थली– सराय, अलीगंज, जनपद – खीरी, उ. प्र.

कर्मस्थली– मोहमदी, खीरी, उ. प्र.

निवासस्थली– 616/P-14, श्याम विहार कॉलोनी, सेमरा गौढ़ी, आई आई एम रोड, लखनऊ- 226013

जन्मतिथि– 20 जून 1948

शिक्षा– एम. एस-सी. (रसायन), एम. ए. (दर्शन), बी. एड., आई. जी. डी. बॉम्बे

सेवाकाल– जे. पी. इंटर कॉलेज मोहमदी खीरी उत्तर प्रदेश में 1971 से 2003 तक प्रवक्ता और 2003 से 2008 तक प्रधानाचार्य। 

सम्प्रति– संस्थापक अध्यक्ष ‘अ. भा. कवितालोक सृजन संस्थान' लखनऊ।

प्रकाशित कृतियाँ– (1) खण्ड काव्य ‘तुलसी प्रिया’ (1994, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान से पुरस्कृत), (2) लक्षण ग्रंथ ‘गीतिका दर्पण, (3) खण्ड काव्य ‘धुन्ध’,  (4) निबंध-संग्रह ‘कविता की डगर’, (5) गीतिका संग्रह ‘गीतिकांजलि’, (6) लघुकथा संग्रह ‘स्वरा’, (7) गीतिका विधा की रूपरेखा ‘गीतिका-बोधिनी’, (8) गीत संग्रह ‘पांखुरी-पांखुरी’, (9) छंद संग्रह ‘छन्दानन्द’, (10) समालोचना कृति ‘महाकवि  विवेकानंद’ (11) काव्य संकलन 'कोरोना' (12) लक्षण ग्रंथ 'छन्द विज्ञान' (13) संस्मरण 'कभी-कभी' (14) लघुकथा संग्रह 'शिलालेख' (15) काव्य संग्रह 'जय विज्ञान'। 

संपादित कृतियाँ– (1) साझा संकलन ‘प्रज्ञालोक’, (2)‘कुंडलिनी लोक’, (3)‘कवितालोक– प्रथम उद्भास’, (4)‘गीतिकालोक’, (5) मासिक काव्य पत्रिका ‘सरस प्रज्ञा’ (तीन वर्ष तक) 

शोधपरक कार्य (अनौपचारिक) – (1) भारतीय सनातनी छंदों की केवल लघु-गुरु के आधार पर सरल व्याख्या (2) हिन्दी भाषा-व्याकरण और हिन्दी छंदों पर आधारित गीतिका विधा का प्रणयन और (3) मापनी विज्ञान (4) फिल्मी गानों से छंदों का अनुशीलन।

विशेष – नियमित काव्यशालाओं का आयोजन, साहित्यिक पत्र ‘साहित्यगंधा’ में स्तम्भ ‘पाठशाला’ का लेखन, छंदबद्ध कविता का प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार। 

सम्मान– उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा खंड काव्य ‘तुलसी प्रिया’ के लिए अनुशंसा पुरस्कार (1994) सहित शताधिक सम्मान। 

भूमिका लेखन- 70 से अधिक पुस्तकों की भूमिकाओं का लेखन।



#aksharvanikavyamanjari #omnirav|आचार्य ओम नीरव |Poetry|Hindi Poetry|Live- 51

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी से आपकी पसंद के अनुसार सामग्री प्रस्तुत करने में हमें सहयता मिलेगी। टिप्पणी में रचना के कथ्य, भाषा ,टंकण पर भी विचार व्यक्त कर सकते हैं