निशात परवीन को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
सवैया छंद
जनम दिवस है आज तुम्हारा बिटिया ले लो आज बधाई।
निश-दिन श्रम तुम करती रहना फल का चिंतन है दुखदाई।
शाम से लेकर भोर हुए तक पढ़ना तुम आशीष हमारा।
तब स्वेच्छा से माँग लो प्रभु से! देते हर अधिकार तुम्हारा।
पथ पर कंटक नित्य मिलेंगे खुद बचना दूजों को बचाना।
रखना गृह-मर्यादा बेटी इच्छा व्यर्थ न मन में लाना।
वीणा पाणि का वंदन करना , गौ-गीता सम्मान न भूलो।
नतमस्तक रख मात-पिता गुरु के सम्मुख तुम मान न भूलो।
सहज सुखद हो जीवन बेटी उलझन से तुम दूर ही रहना।
देते प्रताप आशीष सदा यह , सौ सावन को पार ही करना।
#आचार्य प्रताप